विवेकानंद युवा पुरस्कार हेतु आवेदन 25 दिसम्बर तक आमंत्रित अंतिम

 

आगर-मालवा, 19 दिसम्बर/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विवेकानंद युवा पुरस्कार भोपाल में आयोजित होने वाले युवा समागम कार्यक्रम में 13 जनवरी 2023 को प्रदान किया जायेगा।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राउत द्वारा बताया कि इस वर्ष ने विवेकानंद पुरस्कार सामुदायिक विकास गतिविधियों जैसे- स्वास्थ्य, पर्यावरण, अनुसंधान, नवाचार, सांस्कृतिक, पर्यटन, पारम्परिक, सक्रिय, नागरिकता, खेल एवं समुदायिक सेवा आदि सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रदान किया जायेगा।
इस पुरस्कार के लिये आयु 15 वर्ष से अधिक एवं 28 वर्ष से कम होना चाहिए पात्र एमपीएसडीसी के पोर्टल https://award.mp.gov.inएवं विभागीय पोर्टल https://dsywmp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 25 दिसम्बर 2022 तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग जिला आगर मालवा में संपर्क कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live