शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में युवा नीति पर सेमिनार हुआ

 

नलखेड़ा /शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य युवा नीति के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी एल की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि प्रो. धूमसिंह अलावा, विशिष्ट अतिथि डॉ. गीतेश कुमार डावर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ जितेन्द्र चावरे, डॉ जे पी कुल्मी ने युवा नीति की जानकारी दी। साथ स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों से युवा नीति के संदर्भ में सुझाव भी मांगे। विद्यार्थियों के अच्छे सुझाव को उच्च शिक्षा विभाग को पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुखदेव बैरागी ने किया एवं आभार डॉ प्रेरणा पाठक ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live