जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सुसनेर महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता

 

आगर-मालवा/स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर की क्रिकेट टीम जिला स्तर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता रही। क्रीड़ा अधिकारी मनोज कुमार दुबे जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27, दिसम्बर 2022 को पर अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित हुई,जिसमें कुल पांच टीमें सम्मिलित हुई थीं। फाइनल मुकाबला नेहरू कॉलेज बनाम सुसनेर कॉलेज के मध्य हुआ, उसमें सुसनेर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। साथ ही सुसनेर कॉलेज के चार विद्यार्थी विशाल पिपलोदिया,भरत कांवल,आयुष भावसार तथा जितेन्द्र सेन का संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। उक्त चारों विद्यार्थी आगमी दिनों में संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।टीम में राहुल पिपलोदिया(कप्तान),भरत कांवल(उपकप्तान),गोविंद पाटीदार,लखन ,चेतन,जितेंन्द सेन,बाबूलाल,आयुष भावसार, धनराज भावसार,धर्मेन्द्र सिसोदिया,श्याम सेन थे।सभी खिलाड़ियों एवं क्रीड़ा अधिकारी दुबे को प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता तथा महाविद्यालयीन स्टॉफ सदस्यों सहित सहपाठियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live