प्राकृतिक खेती आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

आगर-मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार ग्राम बिनायगा विकास खण्ड बडौद में प्रगतिशील कृषक राधेश्याम परिहार के प्रक्षेत्र पर कृषि एवं उद्यानिकी के मैदानी अमले को प्राकृतिक खेती के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने प्राकृतिक खेती के बारे में, उप संचालक उद्यान एस.के. राठौर द्वारा जैविक खेती के बारे में तथा उप संचालक कृषि श्री एनवी वर्मा द्वारा प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाली जीवा अमृत, बीजा अमृत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा मैदानी अमले को अपने-अपने विकास खण्ड के कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु सुझाव दिए गए। प्रगतिशील कृषक राधेश्याम परिहार ने मसाला एवं औषधीय यूनिट के उत्पादन एवं मार्केटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित सभी मैदानी अमले को अपने प्रक्षेत्र का भ्रमण करवाकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में कृषि एवं उद्यानिकी के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live