सुघोष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Pharmacy Council

कानड़। शुक्रवार आगर जिले के कानड़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मतदान केंद्र के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं का सुघोष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किस तरह हो इस पर भी जोर दिया गया भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर हम हमारी भाजपा सरकार की योजना का प्रचार प्रसार कर सकते हैं तथा संगठन की रीति-नीति व कार्यक्रमो को नीचे जनता तक सहज सरल तरीके से पहुंचा सकते है ।सुघोष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, वरिष्ठ नेता कैलाश परिहार, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक बाबूलाल बीजापारी, जिला महामंत्री ओम मालवीय , जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी चैनसिह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान, जिला सुघोष प्रभारी सतीश शास्त्री भाजपा जिला मंत्री गिरजाशंकर राठौर, जिला आईटी प्रभारी अश्विनी शर्मा जिला महामंत्री महिला मोर्चा कविता शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा ने किया ओर आभार व्यक्त मण्डल महामंत्री भूपेंद्र सिंह दरबार द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live