पीएम स्वनिधि योजना की मदद से बंशीलाल ने पुनः प्रारंभ किया सब्जियों का व्यवसाय

 

 

आगर मालवा। आगर मालवा के नलखेड़ा निवासी बंशीलाल मालाकार कहते हैं, कि उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। वे कहते हैं कि कोरोना काल में जब सबके काम धंधे बंद हो गए थे। तब मुझे स्वनिधि योजना के बारे में पता चला मैंने योजना में फॉर्म भरा और मुझे 10 हजार रूपए का ऋण मिला जिससे मैंने सब्जियों का व्यवसाय पुनः प्रारंभ किया मेरे द्वारा किस्तों में प्रतिमाह लोन चुकाने के पश्चात मुझे पुनः 20 हजार रूपए का लोन प्राप्त हो चुका है इसे भी मेने चुका दिया है, तथा अब पचास हजार के लिए आवेदन दिया है। इस योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live