सवारी में भांग का प्रसाद खाने से 40 भक्त हुए बीमार , मौके पर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग का अमला

 

आगर मालवा । आगर जिले के नलखेडा तहसील में स्थित ग्राम मोल्याखेडी में श्रावण के चौथे सोमवार को भगवान शिव की सवारी निकली गई। इस दौरान सवारी में शामिल हुए भक्तों को भांग का प्रसाद बांटा गया, जिसे खाने के बाद सैकडो भक्तों की तबियत खराब हो गई , दरअसल नलखेडा तहसील में स्थित ग्राम मोल्याखेडी में स्थित शिव मंदिर में सोमवार की शाम श्रावण के चौथे सोमवार को भोलेनाथ को सवारी निकली गई, इस दौरान भक्तो को प्रसाद स्वरूप भांग दी गई, जिसे खाने के बाद सवारी में शामिल करीब 40 भक्तों की तबियत खराब हो गई। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार भक्तों को नलखेड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा उनका उपचार किया जा रहा है , फिलहाल सभी बीमार लोगों की स्थिति सामान्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live