स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा शुष्क दिवस

 

 

आगर-मालवा,14 अगस्त/कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को आगर-मालवा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, वाईन आउटलेट एवं मद्य भाण्डागार सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।
कलेक्टर ने आबकारी विभाग के अधिकारी को शुष्क दिवस अवधि में जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखवाने एवं अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय पर नियंत्रण हेतु सघन गश्त करने के निर्देश जारी किए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live