बाबा बैजनाथ की शाही सवारी 28 अगस्त को

 

आगर-मालवा, 21 अगस्त/राजाधिराज बाबा बैजनाथ 28 अगस्त को शाही ठाठ-बाट से प्रजा के हाल जानने नगर भ्रमण पर आएंगे, प्रतिवर्षानुसार इस दिन बाबा बैजनाथ की शाही सवारी भव्य रूप में निकाली जाएगी।
अध्यक्ष प्रबंध समिति एसडीएम श्री सत्यैन्द्र बैरवा ने जिले के नागरिकों से बड़ी संख्या में शाही सवारी में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लेने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बजरंग ध्वज, भजन मंडली, झण्डा मंडली, ढ़ोल, झाँकियां, अखाडें अधिक से अधिक संख्या में लाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live