मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का किया शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ आयोजित

 

 

आगर मालवा, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना में चयनित युवाओं को अनुबंध का वितरण करते हुए उन्हें संबोधित किया। प्रदेश स्तरीय योजना के शुभारंभ के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तरीय शुभारंभ जिला पंचायत सभा कक्ष में समारोहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में चयनित युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा चयनित युवाओं को अनुबंध का वितरण भी मंच से अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक बहादुर सिंह धार्वे, सांख्यिकी अधिकारी रोजगार विभाग संजीव पाटिल प्राचार्य आईटीआई सुसनेर राज किशोर नेशनल फेलो राजकुमार सोनानिया सहित चयनित युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live