सीएम शिवराज का दौरा हुआ रद्द ,मंत्री सिंधिया भी नही आयेंगे आगर

 

(पिंटू बैरागी )
आगर मालवा।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनआशीर्वाद यात्रा का आगमन सोमवार को आगर जिले में होगा , यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने की अटकलों को अब विराम लग चुका है , अब जानकारी के मुताबिक दोनों नेता आगर नही आयेंगे , वहीं इस यात्रा के बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने ने जानकारी देते हुए बताया की यात्रा की शुरुआत आगर जिले के तनोडिया से होगी जहां रथ में सवार पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया तनोडिया से होकर पिपलोन व बड़ोद में भाजपा के लिए जनता का आशीर्वाद लेंगे , यात्रा इसके बाद करीब डेढ़ बजे बडौद पहुंचेगी जहां गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत एक आम जनसभा को संबोधित करेंगे , सीएम सावंत यहां हेलीकॉप्टर से ग्राम बरगड़ी के हेलीपेड पर उतरेंगे और सभा को संबोधित कर वापस अपने गंतव्य पर लोटेंगे , उसके बाद भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आगे बढ़ते हुए बीजनगरी होते हुए सुसनेर पहुंचेगी जहां शाम को एक आम सभा का आयोजन भी पार्टी द्वारा किया गया है ,

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live