विकास रथ ने डाक रोड और बस स्टैंड पर व वार्डों का भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।

 

 

बड़ोद। शासन द्वारा जिले में भ्रमण के लिए भेजे गए विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट ग्रामीणों के बीच जाकर प्रदेश एवं जिले के विकास पर आधारित फिल्में दिखाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है।
आज बुधवार को विकास रथ ने ग्राम बड़ौद के वार्डां का भ्रमण कर जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई, इसके साथ ही मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live