बाबा राम देव मंदिर मे भंडारे का आयोजन

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में स्टेंड के पास राय आंगन स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भादवी बीज के अवसर पर व जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में साज सजा कर जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं देव रूंडी पर भी डेढ़ मह से भंडारा चल रहा था आज समापन कर प्रसादी वितरित की गई। बड़ोद से लगी राजस्थान सीमा से लगा ग्राम बापचा चौकी पर भी बाबा रामदेव जी का पूजन हवन कर महा आरती की गई व सुबह से ही भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की गुराडिया में भी जन्मोत्सव को लेकर काफी भीड़ देखी गई व भंडारे का आयोजन हुआ।। आपको बता दें कि क्षेत्र में आसपास हर जगह बाबा रामदेव जी का भंडारा जन सहयोग से किया जा रहा था जो आज पूर्ण हुआ। बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पूरे माह लोग अपनी आस्था से दर्शन के लिए रामदेवरा जाते हैं और अपने मनोकामना पूर्ण करते हैं। जानकारी रवि झंझोट व बडौद से हेमराज सिंह तंवर द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live