राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण

 

आगर-मालवा, 27 सितम्बर/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता एवं सिविल सर्जन डॉ. एस.के. पालीवाल के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय लक्ष्य LAQSHY असेस्मेंट की टीम के डॉ. फोजिया एवं डॉ. अंजुमनोमनी, एडिशनल डायरेक्टर मेडिकल एण्ड हेल्थ सर्विसेस, चित्रकुट डिविजन उत्तर प्रदेश एवं डॉ. विजय भास्कर मेडिकल सुप्रीडेंट हॉस्पिटल बांसवाडा जिला कामारेड्डी तेलंगाना म.प्र. द्वारा राष्ट्रीय लक्ष्य असिसमेंट के अंतर्गत जिला चिकित्सालय का लेबर रुम एवं मेटरनिटी, ओ.टी. एवं आदी की व्यवस्थाओं को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही सर्विस प्रोविजनल, पेशेंट राईट्स सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मेनेजमेंट, आउटकम एवं जिला चिकित्सालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राष्ट्रीय लक्ष्य ् असेस्मेंट की टीम के साथ मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. एस.के. पालीवाल, डॉ. शशांक सक्सेना नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मिला मीणा, डॉ. सुनीता कबीर सागरीया क्वालिटी मैनेजर कामना राजपूत एवं जिला चिकित्सालय आगर के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live