बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान


रिपोर्ट पिंटू बैरागी

बड़ोद।आगर जिले के बडौद में डग रोड स्थित बी आर सी भवन में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार विकासखंड बड़ोद में तीन दिवसीय एफ एल एन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन आज बीआरसी कार्यालय मेला ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री शिवनारायण जी भिलाला के द्वारा सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया गया। साथ ही आपके द्वारा प्रेरणागीत गाकर सभी को प्रेरित किया गया ।समापन कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संतोष राठौड़, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मनीष परमार का स्वागत सम्मान प्रशिक्षण आर्थियों के द्वारा किया गया। साथी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुभव श्रीमती आशा बैरागी एवं श्री शंकर सिंह के द्वारा व्यक्त किया गया ।एक दिवस एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं बीआरसी स्टाफ के शिक्षक साथियों द्वारा बीआरसी कार्यालय के बगीचे की साफ सफाई सामूहिक रूप से की गई ।मुकेश जी शर्मा के द्वारा अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live