राज्य सब्सिडी राशि का हुआ वितरण 

बड़ोद।आगर जिले के बड़ोद में शासन निर्देशानुसार उज्जवला योजना एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना में लाभांवित ऐसी महिलाएं जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन है को मुख्यमंत्री द्वारा आज 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल योजना अंतर्गत राज्य सब्सिडी राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।जिसका सजीव प्रसारण वंदना गैस एजेंसी के नेतृत्व में कार्यालय नगर परिषद बडौद के बैठक हाल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, पार्षद सुंदर जैन प्रवीण लवंशी पार्षद प्रतिनिधि ,अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बहादुर सिंह रघुवंशी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वंदना गैस एजेंसी के संचालक गोविंद कनेसरिया , परिषद स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गैस एजेंसी स्टाफ एवं लाभान्वित हितग्राही मौजूद रहे।

कार्यक्रम की फोटो संलग्न

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live