विधानसभा चुनाव के बाद हुई जनसुनवाई आयोजित 

 

आगर मालवा 5 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर आज मंगलवार को सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर व अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 14 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण का अनुरोध किया।
जनसुनवाई में नवनियुक्त शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुसनेर सलामुद्दीन मंसूरी ने विगत 8 माह के लंबित वेतन का भुगतान करवाने, मांगीलाल बंजारा निवासी बांसखेड़ी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बकाया दो किस्तों का भुगतान करवाने, कालूसिंह निवासी पिपलिया कुमार ने राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करवाने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन आवेदकों द्वारा जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए, जिन्हें निराकरण के लिए अधिकारी द्वय द्वारा संबंधित विभाग को सौंपे गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live