महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वी जयंती को लेकर बैठक 

 

दिल्ली। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती अन्तर्राष्ट्रीय विशाल स्तर पर 10 से 12 फरवरी 2024 को टंकारा राजकोट (गुजरात) में भव्य विशाल आयोजन किया जाएगा | आर्य समाज के प्रवक्ता विनय आर्य ने बताया कि ज्ञान ज्योति आयोजन समिति के आह्वान पर दिल्ली आर्य सभागार ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अंतर्गत प्रादेशिक आर्य प्रतिनिधि सभाओं, दिल्ली की आर्य संस्थाओं, डीएवी कालेज प्रबन्धक समिति, महर्षि दयानन्द स्मारक ट्रस्ट टंकारा व देश भर के गुरुकुलों के अधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए | इस विशेष बैठक में 200वीं जयंती पर 2 वर्षीय कार्य योजना की पूर्ण प्रस्तुति व विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण और आर्य संगठनों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live