एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा जिले में, दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न

 

आगर- मालवा, 17 दिसंबर ।मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। एमपीएससी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( दरबार कोठी) बनाया गया था, जहां दो सत्रों में परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई।
परीक्षा केंद्र शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पर कुल 400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने थे, जिनमे से प्रथम पाली में 320 उपस्थित एवं 80 अनुपस्थित तथा द्वितीय पाली में 318 उपस्थित और 82 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरबार कोठी में 138 परीक्षार्थी शामिल होना था, जिनमें से दोनों पाली में 126-126 उपस्थित एवं 12- 12 अनुपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live