मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अंतर्गत 6 जनवरी को होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन ने 6 जनवरी 2024 को प्रकाशित होने वाली फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में आज निर्वाचन सदन भोपाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इसमें सभी जिलों के उपजिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान श्री राजन ने कहा कि 6 जनवरी को फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा, ऐसे में सभी जिले लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live