आर्य वीर दल की बैठक में  आगामी 28 जनवरी को कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

 

आगरमालवा। मंगलवार को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में जिला आर्य वीर दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक भेरू सिँह आर्य संचालक आर्य वीर दल मध्यप्रदेश , विदर्भ और आगर के नागराज जादम की अध्यक्षता में की गई। आगामी 26 जनवरी से 31जनवरी तक पुरे भारत में आर्य वीर दल स्थापना दिवस और महर्षि दयानंद की 200वी जयंती को लेकर बैठक में चर्चा कर वरिष्टों से सुजाव लिए। जहां 28 जनवरी को आगर जिले में बड़ी संख्या में आर्य वीरो का पथ संचालन निकालने को लेकर चर्चा हुई। जिस पर सभी ने अपनी सहमति देते हुए। कहा की आयोजन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो उस को लेकर अलग अलग जुम्मेदारी देने पर भी सहमति बनी।।तों वही अन्य कार्य को लेकर आगामी बैठक में कार्यक्रम को लेकर जुम्मेदारी देने की बात कही। निकलने वाले विशाल पथ संचलन में सुसनेर, बड़ोद, नलखेड़ा, कानड़, पिपलोन, तनोड़िया, सोयत सहित अन्य जगह से आर्य वीर भाग लेगे।इस दौरान बैठक में जिला संचालक प्रेम सिंह आर्य, जिला सह संचालक अंतर सिंह आर्य, व्यायाम शिक्षक अर्जुन सिंह आर्य, सुरेश आर्य, शिव नारायण आर्य, महेन्द्र बीजापारी, चेन सिंह आर्य, गुमान सिंह अम्बादेव, प्रहलाद सिंह रलायती, गोविन्द सिंह कुण्डी खेड़ा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live