ग्वालियर कृषि मेले में जिले के कृषक बने सहभागी

आगर-मालवा  – मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में 3 से 6 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, डीएससी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आगर-मालवा जिले के कृषकों द्वारा सहभागिता की गई। अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेले में जिले के लगभग 150 कृषकों ने उपस्थित होकर खेती की उन्नत तकनीकी, हाईटेक नर्सरी, उन्नत कृषि यन्त्र, जैविक एवं प्राकृतिक खेती आदि के स्टॉलों का अवलोकन कर तकनीकी मागदर्शन प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live