निशुल्क स्वास्थ शिविर में विशेषज्ञ डॉ देंगे अपनी सेवा

 

आगर मालवा। आगर जिले के कानड़ में रविवार को निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन होगा। जहाँ जिला के आर. के. हॉस्पिटल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजय जामलिया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया मित्तल,जिला अस्पताल के मस्तिष्क,मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राहुल गौड़ अपनी सेवा देंगे। स्वास्थ शिविर जन अभियान परिषद, नगर विकास समिति, आर्य समाज, प्रेस क्लब, आर. के हॉस्पिटल के बैनर तले किया जाएगा। जहाँ निशुल्क परामर्श देकर उचित उपचार की सलाह भी दी जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों की कई प्रकार की खून की जांच भी निशुल्क की जाएगी। शिविर का समय दो,12से 3बजे तक रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live