नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने थामा बीजेपी का दामन , भोपाल में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में की पार्टी ज्वाइन

 

 

आगर मालवा । आगर जिले में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है यहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान आगर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है

मध्यप्रदेश में लोकसभा के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को आगर जिले में बड़ा झटका लगा है यहां कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और वर्तमान आगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है , नीलेश पटेल ने मध्यप्रदेश ज्वाइनिंग कमिटी के संयोजक डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा केबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार , भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज बंटी ऊंटवाल की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा है । फिलहाल नीलेश पटेल के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह है और इसे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा फैसला भी माना जा रहा है

ब्यूरो रिपोर्ट आगर लाइव

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live