डिंडोरी में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत और 21 घायल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा (Dindori Road Accident) हुआ है. डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए. घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है. घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live