लोकसभा निर्वाचन-2024- जिला स्तरीय व्यय निगरानी समिति का गठन

लोकसभा निर्वाचन-2024
आगर-मालवा-  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राघवेन्द्र सिंह ने लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु जिला स्तरीय व्यय निगरानी समिति का गठन किया है। यह समिति नोडल अधिकारी जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी के निर्देशन में व्यय निगरानी का कार्य संपादित करेगी।
जारी आदेशानुसार गठित समिति में सहायक कोषालय अधिकारी जियालाल मुजाल्दे, परियोजना लेखा अधिकारी पीआईयू आगर रामबाबू दांगी, जिला परियोजना समन्वयक वित राज्य शिक्षा केन्द्र आगर राज यादव, सहायक पेंशन अधिकारी कैलाश, जिला कोषालय के सहायक ग्रेड-03गणराज कुशवाह, योगेश जाजू, पवन जैन को शामिल किया गया है। निगरानी समिति के निर्वाचन घोषणा के तत्काल पश्चात् से कार्य प्रारंभ करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live