पुलिस का आमजन से जनसंवाद जनसहयोग से अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

 

कानड़। रविवार को स्थानीय थाना परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस व आमजन का सीधा संवाद हुआ। जन संवाद के माध्यम से पुलिस नगर व संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा से संबंधित जानकारियां, लोगों की पुलिस से अपेक्षा व पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर वन-टू-वन चर्चा की गईं। एसडीओपी रघुनाथ खातरकर , थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने कहा कि इस जन संवाद के माध्यम से उन्हें पता चलेगा कि वर्तमान में नगर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इसके अतिरिक्त यदि आमजन पुलिस से कोई अपेक्षा रखते हैं। तो उस पर पुलिस खरी उतर रही हैं या नहीं, आम लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार कैसा है।ओर यदि कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता हे।तो इसके लिए जन संवाद के माध्यम से वन-टू-वन चर्चा कर कैसे दूर किया जाए। इस प्रकार कई मुद्दों पर आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि और पत्रकारों से पुलिस का संवाद हुआ। इस अवसर पर मुख्यनगर पालिका अधिकारी शिव सिंह चौहान,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबू लाल बीजापारी, वरिष्ठ पार्षद केलशनारायण परिहार, हल्का पटवारी शुभम शर्मा और गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live