पुलिस का आमजन से जनसंवाद का हुआ आयोजन जनसहयोग अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

 

रिपोर्टर:- राजेश बंसल

सारंगपुर | रविवार को स्थानीय थाना परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन मैं
पुलिस द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस व आमजन का सीधा संवाद हुआ। इस जन संवाद के माध्यम से पुलिस नगर व संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा से संबंधित जानकारियां, लोगों की पुलिस से अपेक्षा व पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर वन-टू-वन चर्चा की गईं। एसडीओपी अरविंद सिंह , थाना प्रभारी संतोषसिंह वाघेला ने कहा कि। इस जन संवाद के माध्यम से उन्हें पता चलेगा कि वर्तमान में नगर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इसके अतिरिक्त यदि आमजन पुलिस से कोई अपेक्षा रखते हैं तो उस पर पुलिस खरी उतर रही हैं या नहीं। आम लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार कैसा है ओर यदि कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता हैं तो इसके लिए जन संवाद के माध्यम से वन-टू-वन चर्चा की गई।
इस अवसर पर थाना स्टाफ व गणमान्य नागरिक  पत्रकार मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live