जेके सुपर सीमेंट का राजमिस्त्री मिलन समारोह संपन्न

 

 

 

कानड़। विगतदिनों पुराने बस स्टेण्ड कनकेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में जेके सुपर सीमेंट का राजमिस्त्री मिलन समारोह आयोजित किया गया। जहां कानड़ और आसपास ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में मकान निर्माण और अन्य कार्य के करने वाले राजमिस्त्रीयों ने हिस्सा लिया। 10 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में जेके सुपर सीमेंट से आए यश राय तकनीकी अधिकारी उज्जैन, राजवीर चौहान तकनीकी इंजीनियर आगर ने अपनी सहभागिता करते हुए मौजूद मिस्त्री को सीमेंट की गुणवत्ता, टेक्निकल अन्य जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार का वितरण भी किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रेस क्लब के अध्यक्ष दारा सिंह आर्य के हाथो से पर्ची निकाल कर दिया गया। कार्यक्रम में पत्रकारगण भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य ने किया। आभार गर्ग ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अभिषेक गर्ग ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live