मां हिंगलाज का प्रकट उत्सव मनाया।निकाली शोभायात्रा।

 

 

बड़ोद

आगर जिले के बड़ोद में आज शनिवार को भावसार समाज द्वारा कुलदेवी मां हिंगलाज का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग हाटपुरा बाजार कंकाली चौक सदर बाजार होती हुई मंदिर परिसर में पहुंची। शोभा यात्रा में मां हिंगलाज का चित्र व राम लक्ष्मण की झांकी आकर्षक का केंद्र रही।जगह-जगह समाज जनों और नगर वासियों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभी महिलाएं पुरुष शोभायात्रा में मां की आराधना कर नृत्य करते चल रहे थे। समाज के अध्यक्ष भरत भावसार द्वारा बताया गया कि शोभायात्रा के बाद कुलदेवी की महा आरती की जाएगी व सभी समाज जनों का स्नेह भोज का आयोजन होगा। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ जन महिला पुरुष युवा व बच्चे उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live