राहगीरों को गर्मी में मिलेगा पिने का पानी पटवारियों ने सहयोग से लगाई प्याऊ

 

कानड़।  आगर सारंगपुर रोड पर टोल नाके के पास कानड़में उपतहसील कार्यालय के सामने पटवारी पंकज बाजपेयी, शुभम् शर्मा, पवन डोर, विनय शर्मा,नितिन रघुवंशी ने पानी की ठंडी प्याऊ लगाई गई। जिसका उद्घाटन  पुलकित जैन, नायब तहसीलदार ने किया। पटवारी बाजपेयी द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से निरंतर गर्मी बढ़ रही है। तहसील में आने जाने वालों के लिए तथा राहगीरों के लिए हम पटवारियों की ओर से पिछले वर्ष भी पानी कि प्याऊ लगवाई गई है। इस वर्ष भी हम ने सभी के सहयोग से राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके प्याऊ लगाई गई। हम ने प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी घनश्याम, राजेश,गोपाल, और मेहरबान कोटवार को दी हे।इस अवसर पर रीडर दिनेश बघेरवाल, पटवारी अंजली सुगंधी, मनोहर तालवीय आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live