नेशनल एसेसमेंट की टीम उप स्वास्थ्य केंद्र छापरिया पहुंची

 

सुसनेर

सुसनेर के समिपस्थ ग्राम छापरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र पर नेशनल एसेसमेंट की टीम पहुंची जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया नेशनल एसेसमेंट के अंतर्गत भारत एवं मध्य प्रदेश के जिले कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में बने उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की लिए टीम का गठन किया गया है नेशनल एसेस्मेंट टीम से डॉ भरत कुमार एन व्यास एवं डॉक्टर वैष्णवी सुंदरी के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया ऐसे में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुप्ता एवं ब्लाक के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव बरसाना एवं स्टाफ के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live