हर एक वोट है जरूरी, ग्राम बराई मतदाता जागरूकता रैली निकाली

 

 

आगर-मालवा, 28 अप्रैल/सशक्त एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर एक वोट है जरूरी को लेकर रविवार को ग्राम बराई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ने पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीण मतदाताओं को आगामी 07 मई को मतदान अवश्य करने हेतु जागरूक किया। रैली समापन अवसर पर ग्राम पंचायत भवन कार्यालय परिसर में सभी मतदाताओं को नैतिक मतदान की शपथ भी दिलाई गई। रैली में ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live