कई दिनों से टूटी पड़ी हे नाली की जाली, नाली का गन्दा पानी आ रहा हे बहार

 

कानड़। कई दिनों से नगर परिषद की उदासीनता देखने को मिल रही हे। जहाँ गर्मी में गटर और बड़ी नालियों की सफाई होना हे। वही वार्ड 09 में कई दिनों से गटर की नाली की जाली टूटी पड़ी हे। जिस में पशुओ के पैर भी फ़स कर चोट लग रही। ऐसा नहीं की इस की जानकारी नगर परिषद के कर्मचारीयों को नहीं हे। फिर भी अनजान बने हे। उसी रास्ते से दिन में कई बार जन प्रतिनिधि और नगर परिषद के कर्मचारी का गुजरना होता हे। लेकिन किसी का ध्यान नहीं हे। हालात ये हे की वार्डो में नालियों में गंदगी भरी पड़ी रहती हे। ज़ब पार्षद को शिकायत मिलती हे ज़ब कही जा कर कर्मचारी सफाई करने आते हे। वार्ड 09 सोंधिया सेरी में कई दिनों से टूटी पड़ी नाली की जाली को नहीं बदला गया। आए दिन यहां रात्रि में मोटर सायकल और पैदल चलने वाले भी टूटी जाली में उलझ जाते हे। पार्षद मांगू बाई आर्य ने बताया की वार्ड की गलियों में नालियों में पानी बहार बहता हे। वही नाली की जाली को लेकर कई बार बोला लेकिन अब तक नहीं बदली, जाली के कार्य को लेकर नगर परिषद सीएमओ से मिल कर बात करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live