मतदान जागरूकता को लेकर निकाली रैली

 

 

कानड़। शतप्रतिशत मतदान को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जगह जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाकर मतदाताओं से मतदान करने का आव्हान किया जा रहा है।साथ ही रंगोली एवं मेहँदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान का महत्त्व बताकर सभी को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी में क़स्बा कानड़ में नायब तहसीलदार पुलकित जैन के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक महेश शर्मा, सीएमओ शिवसिंह चौहान ,पटवारीगण शुभम शर्मा, पंकज वाजपेयी, पवन डोर उपतहसील के समस्त कोटवार,नगरपालिका कर्मचारी द्वारा नगर में रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” “वोट देने जाना हे अपना फ़र्ज़ निभाना है” नारे लगाते हुए रैली ने मतदाताओं से शतप्रतिशत मतदान की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live