सुसनेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला क्षय अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशअनुसार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव बरसेना के मार्गदर्शन में सोमवार को प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र सोयत खुर्द के अंतर्गत गाँव बिगपुरा में आंगनवाड़ी केंद्र पर बीसीजी टीकाकरण किया गया। इसके अंतर्गत जिनको पूर्व में क्षय (टीबी) रोग ,टीबी के मरीजों के संपर्क में रहे ,जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, धूम्रपान करने वाले, शुगर रोग हो, इस प्रकार के हितग्राहियों का वयस्क बीसीजी टीकाकरण किया गया l गाँव बिगपुरा में श्रीमती रीना योगी एएनएम द्वारा आने वाले हितग्राहियों को बीसीजी का टीका लगाया गया l
इस अवसर पर एएनएम रीना योगी,सीएचओ दिलीप सिंह,
शारदा सिसोदिया आँगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
