रेत खदान ग्राम घाटाखेड़ी हेतु लोक सुनवाई 24 जून को |

आगर-मालवा  | मेसर्स द. एमपी. माइनिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को स्वीकृत 01 रेत खदान ग्राम घाटाखेड़ी तहसील सुसनेर के लिए पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई कराई जाना प्रस्तावित है।
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली की पर्यावरण प्रभाव आंकलन अधिसूचना के प्रावधानों अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुसनेर-नलखेड़ा की अध्यक्षता एवं नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि की उपस्थिति में रेत खदान ग्राम घाटाखेड़ी के लिए लोकसुनवाई ग्राम पंचायत भवन माणा में 24 जून 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live