खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु खेल सामग्री का वितरण

आगर – मालवा ।  खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला सहित समस्त विकासखंड मुख्यालयों पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शक्ति राऊत के मार्गदर्शन में 20 मई से 20 जून के मध्य ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में बास्केटबॉल खेल प्रशिक्षण केन्द्र आगर पर शनिवार को खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु खेल सामग्री का वितरण किया गया ।  इस अवसर ‌ बास्केटबॉल प्रशिक्षक आगर  शीतल जैन, जिला खेल प्रशिक्षक  पवन उचाडिया,  महेश पाटीदार एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live