4- 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत |

आगर-मालवा  । शासन नियमानुसार एवं कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुसनेर – नलखेड़ा  मिलिंद ढोके ने जिले के नलखेड़ा तहसील के ग्राम छारड़ा में 24 मई को लखुंदर नदी में नहाने के दौरान हुई तीन बच्चों की मृत्यु में दो बच्चो के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत तत्काल 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
जारी आदेशानुसार उक्त घटना में मृतक मुस्कान पिता अमर सिंह एवं मोनू पिता अमरसिंह की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है तथा मृतक बालक पंकज के परिजनों को भी आर्थिक सहायता स्वीकृति की कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण में जनपद सीईओ नलखेड़ा द्वारा 5 – 5 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता राशि भी तत्काल स्वीकृत कर प्रदान की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live