विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया |

आगर मालवा  | महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छ साधनों को अपनाने तथा बरती जाने वाली सावधानियां की जानकारी देकर माहवारी स्वास्थ्य के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों का समाधान किया गया।
कार्यक्रमों में सेक्टर पर्यवेक्षक,स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ ऑफिसर एवं आशा कार्यकर्ताओ द्वारा उपस्थित होकर माहवारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों एवं माहवारी को सरल बनाने वाले आसनों से अवगत करवाया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दर्ज किशोरियां एवं महिलाएं उपस्थित रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live