कलेक्टर सिंह ने परसुखेड़ी व नानूखेड़ी तालाब व टिल्लर डेम का भ्रमण किया |

आगर-मालवा  | कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने आज जिले के परसुखेड़ी, नानूखेड़ी तालाब एवं टिल्लरडेम का अधिकारियों के साथ भ्रमण किया । इस दौरान कलेक्टर  सिंह ने तालाब की जल भराव क्षमता में वृद्धि हेतु नमामि गंगे अभियान अन्तर्गत गहरीकरण करवाने के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सीएस चरावंडे, उपयंत्री आरसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live