जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नप सुसनेर ने चलाया सफाई अभियान 

 

सुसनेर। गुरुवार को भी जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। नप द्वारा नगर के रहवासी क्षेत्रों में स्थित नालों की सफाई करवाई गई।नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर ने भी इस अभियान में भाग लेकर नगर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगर वासियों से अपने आसपास के वातावरण एवं जल स्रोत को संरक्षित एवं स्वच्छ रखने की अपील की गई ‌जिसके तहत नगर में रहवासी क्षेत्रों में स्थित नालों की श्रमदान कर साफ सफाई की गई । इस अवसर पर कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शहजादी खान, आदित्य त्रिवेदी सहित नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live