कुम कुम तिलक लगा कर छात्रों को दिया प्रवेश

कानड़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जनप्रतिनिधि दरबार सिंह आर्य की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जहाँ आर्य के द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर पुस्तक वितरण की गई। प्रवेश के दौरान छात्रों के चेहरे खिलखिला गए। 18 से 20जून तक स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण आयोजित किया गया। वही आखरी दिन यानि 20 जून को सभी शासकीय विद्यालय में जन समुदाय कि सहभागिता मे भविष्य से भेट का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। मंगलवार को अन्य शासकीय विद्यालयों मे भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। शा. उ मा विद्यालय मे प्रवेश उत्सव के दौरान प्रभारी प्राचार्य आशीष विश्वकर्मा और स्कूल स्टॉफ मौजूद था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live