विपत्तिग्रस्त महिलाओं के पूर्नवास के लिए प्रशिक्षण देने हेतु आवेदन आमंत्रित

 

आगर-मालवा, 26 जून/ विपत्तिग्रस्त महिलाओं के पूर्नवास हेतु मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना सांचालित है। योजना के तहत् वर्ष-2024-25 में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु  बाल विवाह पीड़िता, बलात्कार से पीड़ित महिला या बालिका, दुर्व्यवहार से बचाई गई महिलाए जो ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो,एसिड विक्टिम, जेल से रिहा महिलाएँ, परित्यक्षका /तलाक़ शुदा महिलाएँ जो ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो, दहेज प्रताड़ित /अग्नि पीड़िता महिलाए, शासकीय/ अशासकीय आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह आदि गृहों में निवासरत विपत्तिग्रस्त  बालिका / महिलाएँ अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शर्मा परिसर बडौद रोड आगर ज़िला आगर मालवा में आगामी 30 दिवस में (कार्यालयीन दिवस एवं समय में) जमा करवा सकती है।  ऐसी महिलाओं का चयन  जिला स्तर पर  गठित समिति  द्वारा किया  जावेगा । जो भी ट्रेड जिले में उपलब्ध होगा उस ट्रेड में महिला के प्रशिक्षण की रिक्त एवं पात्रता अनुसार व्यवस्था की जावेगी । विलम्ब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जावेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live