खाद्य विभाग की संयुक्त जांच कार्यवाही |
आगर-मालवा | कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दल ने सब्सिडी पर उपलब्ध 14.2 की ग्राम के लाल गैस टंकी (घरेलू गैस) के व्यायसायिक उपयोग करते पाए जाने पर जादम रेस्टोरेंट से 1 सिलेंडर, रोहित डेयरी से 2 सिलेंडर ,महावीर भोजनालय 1 सिलेंडर, सागर रेस्टोरेंट से 1 सिलेंडर, कुल 5 सिलेंडर जप्त किए। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने 3 दुकानों निरीक्षण के बाद संदेह के आधार पर रोहित डेयरी से घी, जैन दूध डेयरी से मावा, सागर रेस्टोरेंट से 1 मिठाई मलाई बर्फी एवम 1 कोल्डड्रिंक्स के सैंपल सहित कुल 4 सैंपल जांच हेतु लिए। जो जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए है। कार्यवाही में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी एन एस मुवेल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आनंद चंगोड, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एल कुंभकार, अरविंद अहिरवार शामिल रहे।