भाजपा महिला मोर्चा कार्यलय पर सुनी  मन की बात 

 

सुसनेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश पर भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार 30 जून को स्थानीय न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मण्डल कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी एवं मोहन राठौर, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला एवं अर्जुन जादमे, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन, रामलाल यादव खेरिया सहित सभी भाजपा पदाधिकारीयो, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ एवं महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने माना। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live