नेताजी सुभाष स्कूल द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

 

कानड़(नि. प्र.) – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेताजी सुभाष पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से जनजागरुकता तिरंगा रैली घोष बैंड के साथ निकाली गई। रैली में छात्र देश भक्ति के नारे लगाते हुए व हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। छात्रों की तिरंगा रैली ने नगर को तिरंगामय कर दिया। रैली के पूर्व प्राचार्य कृष्णचन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिंरगे का महत्व बताते हुए छात्रों से अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने का आव्हान किया। रैली में प्र.अ. राधेश्याम बरेठा, शिक्षक प्रगणेश दुबे, आनंदीलाल पंवार, राजेश बीजापारी, अर्जुन झलाया, मनीष विश्वकर्मा, दीपक सेन , अर्जुन राठौर ज्योति शर्मा, लता पाठक व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। रैली का शानदार संचालन दीपक बोस व घोष बैंड प्रमुख छात्र अमित आर्य ने किया।आभार प्राचार्य कृष्णचन्द्र शर्मा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live