हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़ोद में निकाली तिरंगा यात्रा।

 

बड़ोद। भारत सरकार के आह्वान पर बड़ोद नगर मे तिरंगा यात्रा निकल गई जो डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग डग रोड सुभाष मार्ग बस स्टैंड हाटपूरा बाजार, सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची जहां विधायक मधु गहलोत जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार, मुख्य नगर परिषद अधिकारी संध्या सरयाम,पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह परिहार,भाजपा नेता चंद्रेश शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर सभी नगर वासियों से अपील की गई की 15 अगस्त तक ऐसा कोई घर ना हो जहां तिरंगा ना लहराया जाए।

तिरंगा यात्रा में थाना प्रभारी केके तिवारी माय स्टाफ के साथ हाथ में तिरंगा लहरा चल रहे थे।
नगर के शासकीय सी एम राइस उत्कृष्ट विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, अशासकी महावीर जैन विद्यालय सहित कई विद्याल यो ने भाग लिया। गांधी चौक में नगर परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा में बच्चों को बिस्किट वितरण किए गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live