शिकायती सूचना पर खाद्य विभाग की कार्यवाही 

 

आगर-मालवा, 16 अगस्त/ शिकायती सूचना के आधार पर खाद्य अधिकारियों के दल द्वारा संयुक्त रूप प्रेम नारायण यादव के जय श्री कृष्ण होटल एवं रेस्टोरेंट महुडिया से गेहूं का आटा एवं राग वनस्पति के नमूने जप्त कर जांच के लिए लेकर राज्य खाद्य प्रयोग शाला भेजे गए। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर को बजाय लकड़ी की भट्टी का उपयोग करते पाए गए। पैक खाद्य सामग्री को नियमित रूप से जांच कर अवधि व्यतीत सामग्री के उचित निष्पादन, साफ सफाई, खरीदी बिल, फूड सेफ्टी डिसप्ले प्रदर्शित नहीं पाए जाने के संबंध नोटिस दिया गया। प्रकरण विवेचना में लिया गया है, निष्कर्ष एवं जांच रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्त होने पर की जाएगी। कार्यवाही में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एन एस मुवेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एल कुंभकार शामिल रहे।
क्रमांक-86

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live