श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चल रही तैयारी रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव।

 

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

बड़ोद।आज सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते नगर में गांधी चोक स्थित श्री कृष्ण मंदिर सहित नगर के प्रसिद्ध मंदिर श्री राम मंदिर, लोधापुरा, श्री राम मंदिर ,श्री राम मंदिर मर्तांग बाग,भावसार समाज मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर हाटपुरा बाजार, मैं आज सुबह से ही कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्त पहुंच रहे हैं वहीं मंदिरों की खास साज सज्जा की जा रही है वह विद्युत सज्जा की गई है आज सुबह से ही मंदिरो में भजन कीर्तनों का दौर जारी है। जन्माष्टमी के उत्सव को लेकर नगर में खासा उत्साह  देखने को मिल रहा है श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई जगह मटकी फोड़  का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । मंदिरों में रात  12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव की महा आरती के बाद प्रसादी वितरण की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live